तूफान इयान, जो बुधवार को अमेरिका में आया, वर्षों में सबसे खतरनाक तूफानों में से एक है। फ्लोरिडा तट पर बाढ़ आने और बिजली आपूर्ति के कारन लाखों घर और व्यवसाय फंसे पड़े हैं।
निवासियों को अपने घरों से बाहर निकलने के लिए कहा गया और चेतावनी दी कि तेज हवाएं और भारी बारिश रात भर चलेगी। हालांकि, नागरिकों ने घर के अंदर आश्रय खोजने का फैसला किया।
भारी बाढ़ के कारण ऐसा प्रतित होता है की सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं। स्थिति सामान्य होने तक कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है। स्थानीय अधिकारी इस घटना को दक्षिण-पश्चिम फ्लोरिडा में अब तक की सबसे बड़ी बाढ़ बता रहे हैं।
बचाव दल बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभियान का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।
वीडियो देखें:
Comments
Post a Comment